Friday, October 9, 2026
Home Latest श्री वावा श्रवण नाथ के पावन दरवार में मूर्ति स्थापना दिवस 14...

श्री वावा श्रवण नाथ के पावन दरवार में मूर्ति स्थापना दिवस 14 को मनाया जाएगा

जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-राकेश भार्गव। जिला होशियारपुर के सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अग्रणी गांव जनौड़ी के सुप्रसिद्ध सिद्धेश्वर श्री वावा श्रवण नाथ जी के पावन दरवार में मूर्ति स्थापना दिवस 14 फरवरी दिन शुक्रवार को बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा से मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 13 फरवरी वीरवार को श्री रामचरितमानस जी का अखंडपाठ रखा जाएगा। शुक्रवार 14 फरवरी को सुबह 9 बजे भोग डाला जाएगा। शुक्रवार को ही सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक सनातन धर्म की सुप्रसिद्ध ध्वजा वाहक साध्वी भुवनेश्वरी देवी जी कटड़ा वटौत वाले अपने वचनों से संगत का मार्गदर्शन करेंगे।

Advertisements

प्रधान रूप सिंह ने बताया कि महाराज जी के प्रवचनों उपरांत संगत के लिए प्रसाद रूपी लंगर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी भक्तों को इस पावन अवसर पर उपस्थित हो कर वावा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की।इस मौके अन्य के अलावा अजमेर सिंह, जोगिंदर सिंह, संदीप डढवाल, संजीव ठाकुर,सुजेश शर्मा, शेर सिंह, नरेन्द्र सिंह, भूपिंदर सिंह, दविंदर सिंह, कुलदीप सिंह,व अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here