Sunday, October 18, 2026
Home Latest प्रधानमंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उनकी अनुकरणीय सेवा...

प्रधानमंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उनकी अनुकरणीय सेवा की सराहना की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस के अवसर पर विशाल समुद्र तट की सुरक्षा में उनकी वीरता, निष्ठा और निरंतर निगरानी के लिए बल की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समुद्री सुरक्षा से लेकर आपदा प्रतिक्रिया तक, तस्करी विरोधी अभियानों से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक, भारतीय तटरक्षक बल हमारे समुद्रों का एक दुर्जेय रक्षक है, जो हमारे जल और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“आज भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर हम बल की वीरता, निष्ठा और अथक निगरानी के साथ हमारे विशाल समुद्र तट की सुरक्षा के लिए सराहना करते हैं। समुद्री सुरक्षा से लेकर आपदा प्रतिक्रिया तक, तस्करी विरोधी अभियानों से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक, भारतीय तटरक्षक बल हमारे समुद्रों का एक दुर्जेय संरक्षक है, जो हमारे जल और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here