
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), पराशर। थाना हरियाना पुलिस द्वारा भारी मात्रा में चाइना डोर पकड़ने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि अभी तक पुलिस द्वारा कार्यवाही की बात कही जा रही है तथा कितनी चाइना डोर बरामद की गई है के बारे में औपचारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा।

इस संबंधी थाना प्रभारी हरीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी कार्यवाही कर रहे हैं तथा कितनी डोर बरामद हुई के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा इस संबंधी भी गिनती की जा रही है। दूसरी तरफ डीएसपी रुरल नरिंदर से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस संबंधी थाना प्रभारी से बात करें। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने भारी मात्रा में गट्टू (चाइना डोर) बरामद किए हैं तथा बड़ा अधिकारी भी थाने में ही मौजूद थे। अब यह तो अधिकारी वर्ग ही बता सकता है कि वह इस मामले में कार्यवाही संबंधी मीडिया को बताने से क्यों बच रहे हैं।












