
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली पुलिस ने गोविंदपुरी में हुए हंगामे को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आतिशी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस ने दूसरा मुकदमा आतिशी के समर्थकों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। इलेक्शन कमीशन का सदस्य बनकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने रास्ता रोका था। पुलिस ने रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।

इससे पहले सीएम आतिशी ने आरोप लगाते हुए लिखा था, ‘दिल्ली पुलिस का गठबंधन आया सामने, दोनों मिलकर उड़ा रहे आचार संहिता की धज्जियां।’ वहीं एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कालकाजी विधानसभा में रमेश बिधूड़ी के गुंडे झुग्गियों में जाकर लोगों को धमका रहे थे. इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस दौरान एक गाड़ी भी वहां थी और उसमें बिधूड़ी के लोग और बीजेपी की प्रचार सामग्री रखी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने जांच करने की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई जांच-पड़ताल नहीं की और उन्होंने रमेश बिधूड़ी के गुंडों को जाने दिया।’












