Sunday, October 11, 2026
Home Latest PM ने बार्ट डी वेवर को बेल्जियम का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई...

PM ने बार्ट डी वेवर को बेल्जियम का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बार्ट डी वेवर को बेल्जियम के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। श्री मोदी ने भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत बनाने तथा वैश्विक मामलों पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का विश्वास व्यक्त किया।

Advertisements

एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“प्रधानमंत्री @Bart_DeWever को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-बेल्जियम संबंधों को और मजबूत करने तथा वैश्विक मामलों पर हमारे सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here