Saturday, October 10, 2026
Home Himachal टौणी देवी में कीचड़ में फंस रहे स्कूली बच्चे, एनएच निर्माण का...

टौणी देवी में कीचड़ में फंस रहे स्कूली बच्चे, एनएच निर्माण का कीचड़ स्कूल परिसर में पहुंचा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विकास जब परेशानी बन जाए तो लोगों के सब्र का बांध टूट जाता है। इन दिनों टौणी देवी में नेशनल हाइवे नंबर तीन की कटाई उहल चौक पर चली हुई है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे दूभर हालत उन स्कूली बच्चों की है जिन्हें हर रोज कीचड़ में अपने जूते और यूनिफॉर्म को खराब करना पड़ता है। कई छोटे बच्चे यहां फिसल कर गिर भी चुके हैं। कई पैरेंट्स ने बच्चों से छुट्टियां करवा ली हैं। इतने बदतर हालात के बावजूद एनएच से संबंधित अधिकारी और साइट इंजीनियर  सोए हुए हैं। कंपनी के वॉटर बिंग के इंचार्ज इंजीनियर अनन्य सिंह ने  तो फोन ही नहीं उठाया।  

Advertisements

उहल चौक पर जल शक्ति विभाग की टीम को जैसे ही पाइप लीकेज की जानकारी मिली तो बारी सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता पंकज ठाकुर ने मरम्मत के लिए टीम को भेज दिया है। वहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल टौणी देवी के प्रिंसिपल रजनीश रांगडा ने बताया कि हालात बदतर बने हुए हैं। एनएच निर्माण कंपनी के संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। उन्होंने बताया कि कई स्कूली बच्चे कीचड़ में गिरने से परेशान हैं। इस बारे एन एच निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने बताया कि इस प्वाइंट की आज ही  लेवलिंग कर नालियां बना दी जाएंगी। टूटी पाइप लाइन को भी ठीक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here