Sunday, November 1, 2026
Home Latest एबीवीपी द्वारा खेलो भारत के तहत खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन 

एबीवीपी द्वारा खेलो भारत के तहत खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन 

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी  मुकेरियां द्वारा मंसार मंदिर, मुकेरियां में “खेलो भारत” अभियान के तहत खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विक्की अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा बंटी साहनी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। दोनों अतिथियों ने छात्रों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और खेलों के महत्व को उजागर किया।

Advertisements

इसके अलावा फत्तूफाल गांव के सरपंच निश्चय चिब ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एबीवीपी  की ओर से प्रज्वल मंगल जी (जिला टोली सदस्य) और अंकित कुंद्रा (एबीवीपी  जिला संयोजक) कार्यक्रम में उपस्थित रहे। एबीवीपी एसपीएन यूनिट के अध्यक्ष राम शरण, सचिव विवेक और उनकी पूरी टीम ने इस टूर्नामेंट के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पदक वितरित किए गए। एबीवीपी मुकेरियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here