Sunday, November 1, 2026
Home Latest कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद, बेगमपुरा...

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद, बेगमपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु रविदास महाराज के 648 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर डेरा संत सरवण दास जी सचखंड बल्ला के प्रमुख संत निरंजन दास जी की अध्यक्षता में आज दोपहर सिटी रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास महाराज के जन्मस्थल सीर गोवर्धन वाराणसी के लिए एक विशेष ट्रेन बेगमपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई है। श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाने के लिए लगभग 1550 तीर्थयात्री वाराणसी में श्री गुरु रविदास के जन्म स्थान पर जा रहे है। इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विशेष तौर पर पहुंचे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने संत निरंजन दासजी महाराज से आशीर्वाद लिया और बेगमपुरा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मोहिंदर भगत ने सभी श्रध्दालुओं को इस पावन पर्व की बधाई देते कहा कि सतगुरु रविदास महाराज जी ने अपना पूरा जीवन छुआछूत  उन्मूलन, महिलाओं के सशक्तिकरण और दबे-कुचले लोगों के उत्थान के लिए लगाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके मार्गदर्शन पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। उन्होंने संत निरंजन दास जी के नेतृत्व में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की भी सराहना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर संत निरंजन दासजी का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here