
गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पशुपालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियाँ के दिशा-निर्देशों और डायरेक्टर डेयरी विकास विभाग स. कुलदीप सिंह जस्सोवाल और डिप्टी डायरेक्टर डेयरी, गुरदासपुर स वरियाम सिंह की योग्य अगुवाई के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, (लड़के) गुरदासपुर में स्कूली बच्चों को दूध के महत्व और गुणवत्ता के संबंध में जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर में स्कूल के बच्चों और स्टाफ द्वारा बड़े उत्साह से भाग लिया गया। इस मौके पर बच्चों को सॉफ्ट ड्रिंक और दूध की तुलना करके विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को 12वीं की पढ़ाई करने के बाद वेटरनरी के क्षेत्र और डेयरी के क्षेत्र में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया गया और साथ ही जिन बच्चों के माता-पिता पशुपालक हैं, उन्हें विभागीय योजनाओं से अवगत कराया गया।

स्कूल के प्रिंसिपल अनिल भल्ला जी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और स्टाफ का विशेष धन्यवाद किया गया। इस शिविर में डेयरी विकास इंस्पेक्टर स. बरजिंदर सिंह, डेयरी विकास इंस्पेक्टर, मिस अनु डेयरी विकास इंस्पेक्टर, करण भगत डेयरी विकास इंस्पेक्टर, अनामिका शर्मा डेयरी विकास इंस्पेक्टर, असिस्टेंट मैनेजर कंवलजीत वेरका मिल्क प्लांट, अश्वनी कुमार द्वारा भाग लिया गया। इस मौके दूध के 20 सैंपल चेक किए गए। अंत में बच्चों को दूध और बर्फी की रिफ्रेशमेंट दी गई।











