Monday, November 2, 2026
Home Latest चार सप्ताह के डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत 24 फरवरी से

चार सप्ताह के डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत 24 फरवरी से

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब डेयरी विकास बोर्ड/विभाग द्वारा चार सप्ताह का डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण कोर्स 24 फरवरी, 2025 से डेयरी प्रशिक्षण केंद्र, फगवाड़ा में शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपनिदेशक डेयरी कश्मीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित इच्छुक युवा, जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो और कम से कम 10वीं पास हो तथा पहले कम से कम 5 पशु रखे हों, प्रशिक्षण में भाग ले सकते है। उपनिदेशक ने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स में डेयरी किसानों को कुशल डेयरी प्रबंधक बनाने के लिए विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा पशुओं के रख-रखाव, विभिन्न बीमारियों, कृत्रिम गर्भाधान, दूध से दुग्ध उत्पाद तैयार करने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा मॉडल पशु शेड के निर्माण, दूध देने वाली मशीनों और डेयरी व्यवसाय के पूर्ण मशीनीकरण के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकियों और सब्सिडी के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जो युवा डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण कोर्स करने में रुचि रखते है, वे 19-02-2025 तक कार्यालय, उप निदेशक, डेयरी विकास जालंधर, आरडीडीएल कॉम्प्लेक्स लाडोवाली रोड में उपस्थित होकर प्रॉस्पेक्टस (फॉर्म) प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि चुने प्रशिक्षणार्थियों की फीस सामान्य वर्ग के लिए 5000 रुपये तथा अनुसूचित जाति के लिए 4000 रुपये होगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98781-44601 और 94787-26641 पर संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here