Sunday, November 1, 2026
Home Latest फूड सेफ्टी विभाग ने चलाया अभियान, जालंधर में लिए पनीर के 5...

फूड सेफ्टी विभाग ने चलाया अभियान, जालंधर में लिए पनीर के 5 सैंपल

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सहायक कमिश्नर डा. हरजोत पाल सिंह ने बताया कि कमिश्नर फूड सेफ्टी पंजाब अभिनव त्रिखा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनी भी मौजूद थीं, ने रामा मंडी और आदमपुर में विभिन्न डेयरियों और खाद्य एवं पेय पदार्थ कारोबार करने वालों की जांच की। उन्होंने बताया कि इस जांच के दौरान पनीर के पांच नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों की मिलावट और अन्य गुणवत्ता मापदंडों के लिए जांच की जाएगी।

Advertisements

सहायक कमिश्नर डा. हरजोत पाल सिंह ने कहा कि इस तरह की जांच भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने खाद्य एवं पेय पदार्थ व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील की कि वे उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य उत्पाद ही बनाए एंव बेचे जाए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के प्रति सतर्क रहें तथा यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि उनके ध्यान में आती है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here