Sunday, November 1, 2026
Home Latest पंजाब स्टेट फूड कमिश्नर के सदस्य ने सरकारी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और...

पंजाब स्टेट फूड कमिश्नर के सदस्य ने सरकारी स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और राशन डिपो का किया निरीक्षण

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य चेतन प्रकाश धालीवाल ने जालंधर जिले के दो दिन के अचानक दौरे के दौरान जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल नवां पिंड अराईया, सरकारी प्राइमरी और हाई स्कूल सिधवां, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल काकी पिंड ब्लॉक ईस्ट, सरकारी प्राइमरी स्कूल दकोहा और शहीद दलजीत सिंह सरकारी स्कूल दकोहा के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र दकोहा, काकी पिंड, सिधवां, नवां पिंड अराईया और मोहल्ला गुरु नानक पुरा नकोदर, रेलवे रोड नकोदर और गांव डरोली में राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। श्री धालीवाल ने उक्त सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील स्कीम के तहत विद्यार्थियों को परोसे जा रहे भोजन का जायजा लेने के साथ-साथ भोजन भंडारण घरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मिड-डे-मील भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, राशन को सुरक्षित ढंग से रखने करने तथा मिड-डे-मील भोजन तैयार करने वाले रसोईघरों को साफ रखने के निर्देश दिए।

Advertisements

इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों और उन्हें दिए जा रहे लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जांच के दौरान पाया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में लाभार्थियों को दिया जाने वाला सामान पहले ही लाभार्थियों को बांटा जा चुका है। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों के रिकार्ड की भी जांच की गई। इसके बाद पंजाब स्टेट फूड आयोग के सदस्य ने राशन डिपुओं में गेहूं की वितरण का निरीक्षण किया तथा डिपुओं के माध्यम से गेहूं के वितरण पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने लाभपात्रियों को पंजाब स्टेट फूड आयोग के हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत चल रही योजनाओं संबंधी किसी भी तरह की शिकायत के लिए ईमेल [email protected] या हेल्पलाइन नंबर 98767-64545 पर संपर्क किया जा सकता है या जिले के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के पास भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here