Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur हिज़ ऐक्सिलेंट इंस्टीटयूट की छात्रा दीक्षा बद्धन ने जेईई मेनस 2025 में...

हिज़ ऐक्सिलेंट इंस्टीटयूट की छात्रा दीक्षा बद्धन ने जेईई मेनस 2025 में 99.52 परसेंटाइल हासिल कर जिले में नाम किया रौशन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जे.ई.ई. मेनस 2025 के घोषित नतीजों में हिज़ ऐक्सिलेंट इंस्टीटयूट के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इंस्टीटयूट की छात्रा दीक्षा बद्धन ने 99.52 परसेंटाइल हासिल कर अपने माता पिता एवं इंस्टीटयूट का नाम जिले में रौशन कर दिया है। इसके इलावा खुश्बू ने 97.6, प्रिंस ने 93.4, प्रवील ने 89.33, रोहित ने 86.5, नंदिनी ने 85 तथा हनी सिंह ने 82 परसेंटाइल ले कर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर अपने माता पिता तथा इंस्टीटयूट का नाम रौशन किया। बातचीत करते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि इंस्टीटयूट ने हमारी तैयारी 11वीं से ही शुरु करवा दी थी। कम्पीटिशन विंग के प्रमुख प्रो. के. गणेशन ने चंडीगढ़ से आ कर शुरु से ही जे.ई.ई के प्रश्नों पर ध्यान केन्द्रित करवाया और शॉर्टकट तरीकों से लंबे नूमेरिकलस को हल करना सिखाया। इसके साथ थ्यूरी में प्रो. गुरप्रीत सिंह ने भी मुश्किल सवालों पर हमारा ध्यान केन्द्रित रखा जिससे हमें बहुत सहायता मिली। इसके इलावा मैथ और कैमिस्ट्री में भी बहुत आसान तरीकों से सवालों को हल करना सिखाया। विद्यार्थियों ने बताया कि हिज़ की ऐप ने उनकी बहुत मदद की, क्योंकि इसमें हर तरह की तैयारी की सामग्री पूरे दो साल उपलब्ध रहती है, जिसे हम जब चाहें तब पढ़ सकते हैं।

Advertisements

इस मौके पर इंस्टीटयूट के एम.डी. डा. आशीष सरीन ने बताया कि हिज़ के अध्यापक प्रो. के. गणेशन जी ने खुद जे.ई.ई में पूरे भारत में 26वां रैंक हासिल किया था तथा आपने कर्नाटक राज्य में भी टॉप किया था। इसके साथ कैमिस्ट्री भी वह खुद करवाते हैं तथा उन्होने पी.एच.डी. भी की हुई है। गणित के अध्यापक भी टॉपर हैं तथा 15 वर्ष का अनुभव रखते हैं। इस लिए हिज़ में विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती रहती है और वे खूब मेहनत करते हैं। विद्यार्थयों को सेल्फ स्टडी के लिए प्रेरित किया जाता है। लगातार टेस्ट लिए जाते हैं तथा उनका मुल्यांकन किया जाता है। विद्यार्थियों को उनकी गलतियों के बारे में बताया जाता है ताकि वे दौबारा गलती ना करें। इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता पिता ने भी हिज़ इंस्टीटयूट का बहुत शुक्रिया अदा किया। अंत में डा. आशीष सरीन ने कहा कि हिज़ का पूरा स्टाफ बहुत ही बढ़िया है तथा ये सब उनकी मेहनत का नतीजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here