Friday, October 9, 2026
Home Latest भोले बाबा की जागो में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

भोले बाबा की जागो में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति की ओर से 15 वें श्री शिव कृपा महोत्सव के अंतर्गत 17 दिन की प्रभात फेरिया के बाद भोले बाबा की जागो निकाली गई। भोले बाबा की जागो शाम 4 बजे श्री रामा मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें रूपनगर हलका विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने मुख्य मेहमान के रूप में हिस्सा लिया। श्री रामा मंदिर के प्रधान अशोक वाही के साथ सभी सदस्य गण सबसे पहले पूजा में शामिल हुए। बेण्ड बाजो, ढोल नगाड़ों के साथ भोले बाबा की जागो श्री रामा मंदिर से चलकर पुल बाजार से होते हुए पुरानी अनाज मंडी से होकर मेंन बाजार में दाखिल हुई इसके बाद कल्याण सिनेमा चौक बेला चौक से होते हुए जागो श्री स्वर्णकार मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। भोले बाबा की जागो में 40 से 45 स्टॉल लगे नजर आए।

Advertisements

भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठा रूपनगर

जिसमें कड़ाई प्रसाद, आइसक्रीम, कुल्फी, बिस्किट, पानी, दूध, बनाना शेक, टिक्की, पकोड़े लाहौरी जीरा इत्यादि मुख्य थे। भोले बाबा की जागो में युवतियाँ तथा बच्चे हाथों में मेहंदी लगाई नजर आए। रूपनगर शहर वासीयो में भोले बाबा की जागो को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री स्वर्णकार मंदिर में भक्तों के लिए रोटी व दाल तथा कड़ाई प्रसाद का आयोजन किया गया था। भंडारे में नैना जीवन ज्योति क्लब के साथ साथ अली मोहल्ले के नौजवानों ने कम्मान संभाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here