Sunday, October 18, 2026
Home Himachal एनआईटी हमीरपुर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा

एनआईटी हमीरपुर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में लगाया फंदा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। एनआईटी हमीरपुर में पढ़ाई कर रहे बीटेक फाइनल ईयर के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्र का शव हिमाद्री होस्टल में पंखे से लटका हुआ मिला है। सोमवार सुबह जब छात्र का शव पंखे से लटका हुआ देखा, तो संस्थान में हडक़ंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना संस्थान प्रबंधन की तरफ से पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के मुताबिक बरेली से संबंध रखने वाला एनआईटी का छात्र रविवार रात को अपने हॉस्टल में था। यह कमरे में अकेला ही था और इसने रात को ही पंखे से फंदा लगा लिया। हालांकि इसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

Advertisements

मौत के कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। संस्थान दो साल बाद एक बार फिर छात्र की मौत से चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एनआईटी की रजिस्ट्रार अर्चना संतोष नानोटी का कहना है कि छात्र पढ़ने में अच्छा था। इसने यह कदम क्यों उठाया है इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। संस्थान प्रबंधन को भी सुबह के समय ही इस बात का पता चला था। बीटेक डुएल डिग्री का छात्र ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here