
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्वी टोरंटो के स्कारबोरो टाउन सेंटर मॉल के पास स्थित एक पब में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 11 लोग घायल हो गए है। जानकारी देते हुए कनाडा पुलिस ने बताया कि कि गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

उन्होंनें बताया कि गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति फरार हो गया। जिस कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने पब के आस-पास के क्षेत्र को सील कर दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।












