
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में एक टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 4 की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टेम्पो में सवार लोग जम्मू से बागानकोट जा रहा थे और जब वह लोग कुछ क दूरी पर पहुंचे तो टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और टेम्पो खाई में गिर गया।

टेम्पो में सवार 12 लोगों में से 4 की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ईलाज़ के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।












