Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir विधायक ने सरकारी कॉलेज डूंगी के लिए बाउंड्री वॉल और भूमि समतलीकरण...

विधायक ने सरकारी कॉलेज डूंगी के लिए बाउंड्री वॉल और भूमि समतलीकरण का किया उद्घाटन

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। कांग्रेस विधायक राजौरी इफ्तिखार अहमद का ब्लॉक डूंगी में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां उन्होंने सरकारी डिग्री कॉलेज डूंगी के लिए बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) और भूमि समतलीकरण कार्य का उद्घाटन किया। सरकारी कालेज के बनने से सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। सीमावर्ती जिला राजौरी के अंतर्गत डूंगी सरकारी कालेज की कक्षाएं पिछले काफी सालों से फिलहाल सरकारी स्कूल में चल रही हैं जिसके चलते विद्यार्थियों व कालेज स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

सरकारी कालेज का निर्माण कार्य शुरु होने से स्थानीय लोग भी खुश हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डा. जयपाल सिंह अन्य कालेज स्टाफ , स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे। विधायक इफ्तिखार अहमद ने क्षेत्र में छात्रों के लिए शैक्षिक अवसरों के विस्तार में कॉलेज के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे, ताकि कॉलेज भवन का समय पर निर्माण पूरा हो सके।

यह पहल ब्लॉक डूंगी में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पीर पंजाल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। कालेज में स्टाफ की कमी को भी दूर किया जाएगा। शिक्षा की नींव को मजबूत करना मेरा फर्ज है। मुख्यमंत्री से बात कर कालेज के निर्माण के लिए और फंड जारी करवाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों की अन्य समस्याएं भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here