Sunday, November 1, 2026
Home Latest अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा आईटीआई का...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा आईटीआई का किया गया आयोजन

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के सन्दर्भ मे भारत विकास परिषद् सिटी ब्रांच गुरदासपुर द्वारा राजेश सल्होत्रा की अध्यक्षता मे स्थानीय आईटीआई फार वुमेन, प॓डोरी रोड पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना बहल, सोनिया सच्चर, अध्यक्षा इनरवहील क्लब विशिष्ट अतिथि तथा प्रिन्सिपल रविन्द्र राणा, विशिष्ठ अतिथि  शामिल हुए। सबसे पहले मुख्य अतिथि अर्चना बहल तथा वशिष्ट अतिथि सोनिया सच्चर द्वारा कॉलेज के प्रांगण मे पोधा रोपण किया गया। ज्योति प्रज्वलित के पश्चात वंदे मातरम् का गान हुआ। अध्यक्ष राजेश सलहोत्रा तथा सरपरस्त रोमेश शर्मा जी द्वारा मुख्य अतिथि को फूलों का गुलदस्ता दिया गया और अंगवस्त्र डाला गया। वशिष्ठ अतिथियों, महिला ऊधमीयों तथा पुलिस अधिकारियों को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष राजेश सलहोत्रा द्वारा सभी अतिथियों का विधिवत स्वागत किया गया तथा शाखा के सदस्यों का परिचय करवाया गया। मुख्य अतिथि अर्चना बहल और वशिष्ठ अतिथि सोनिया सचर जी के बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई, महिला ऊधमिओं रेणु महाजन और प्रियंका बारे भी जानकारी सांझी की गई। कॉलेज की दो विद्यार्थियों द्वारा महिला दिवस पर अपने भाषण प्रस्तुत किए गए और कॉलेज की अध्यापिका प्रभनीत कौर द्वारा भी महिला दिवस पर जानकारी सांझी की गई। शाखा के सरप्रस्त रोमेश शर्मा जी ने महिला दिवस पर बहुत विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisements

शाखा के सदस्य विजेंद्र कोहली ने अपनी मधुर आवाज मे महिला दिवस को समर्पित एक गीत गाया। पंजाब पुलिस की महिला अधिकारीयो द्वारा लड़कियों को अपनी सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया और बहुत सी जानकारी दी और किसी भी मुसीबत मे पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। महिला ऊधमी रेणु महाजन ने अपने व्यवसाय के बारे स्टूडेंट्स को विस्तार से बताया और लड़कियों को अपने उद्योग मे कार्य करने का निमंत्रण भी दिया। अंत मे कार्यक्रम की मुख्य मेहमान अर्चना बहल जी ने कार्यकर्म की बहुत सराहना की और लड़कियों को आश्वासन दिया की वह एक पोर्टल बनवा कर कॉलेज की लड़कियों द्वारा बनाया गया सामान ऑनलाइन बेचने के लिए मदद करेंगी। उन्होंने ने बच्चियों को हरेक फील्ड मे आगे बड़ने के लिए भी प्रेरित किया। शाखा द्वारा महिला दिवस पर बोलने वाली लड़कियों और अध्यापिका को पुरस्कृत किया गया, पंजाब पुलिस की टीम को भी स्मृति चिन्ह दिए गए। महिला ऊधमिओं को भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। वशिष्ट अतिथि और कॉलेज के प्रिंसिपल को भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्य अतिथि अर्चना बहल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे कॉलेज के प्रिंसिपल दविंदर सिंह राणा ने सभी का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय गीत जनगणमन से कार्यक्रम की समाप्ति हुई। मंच का संचालन सचिव शैलेन्द्र भास्कर ने किया। आज के कार्यक्रम मे अध्यक्ष राजेश सल्होत्रा के अतिरिक्त सचिव शैलेंद्र भास्कर, कोषाध्यक्ष हितेश महाजन, सरपरस्त रोमेश शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश सल्होत्रा, डॉ एस पी सिंह, बी बी गुप्ता, ललित मल्होत्रा, अनुरंजन सैनी, शशिकांत महाजन, विजय बंसल, विजेंद्र कोहली, रोमेश कुमार मोहन, अमरनाथ आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here