
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के वार्ड 44 से पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू की तरफ से मिश्रा मोहल्ले में चुनावी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्ड वासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बिट्टू को एक बार फिर से विजय बनाने का आश्वासन दिया और उनके द्वारा करवाए कार्यों पर संतुष्टि प्रकट की। वार्ड वासियों ने कहा कि प्रदीप बिट्टू बेहद मिलनसार एवं अपने वार्ड के विकास को पूरी तरह से समर्पित हैं तथा उन्हें विश्वास है कि इस बार भी जीतने के उपरांत श्री बिट्टू पहले की तरह की समस्याओं के हल को अग्रसर रहेंगे।

इस मौके पर विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने भी विशेष तौर से पहुंचकर वार्ड वासियों को बिट्टू को बड़े मार्जन से जिताकर निगम भेजने का आह्वान किया ताकि वार्ड की समस्त समस्याओं का निवारण करवाया जा सके। इस दौरान पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने अपनी लाजवाब बातों से समां बांध दिया और लोगों को बिट्टू के पक्ष में लामबंद किया। इस दौरान कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा बोबी, पूर्व पार्षद ध्यान चंद ध्याना के अलावा अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।












