Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur होली का त्योहार ऐसे मनाये कि आपका जीवन खुशियों के रंगों से...

होली का त्योहार ऐसे मनाये कि आपका जीवन खुशियों के रंगों से भर जाये

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हमारे देश भारत में इतने उत्सव (त्योहार) आते हैं कि हमारे जीवन में खुशियां हमेशा ही रहती हैं। हर एक त्योहार का सम्बंध किसी पौराणिक कथा से जुड़ा होता है। ठीक उसी तरह से ’’होली’’ का सम्बंध द्वापर युग से राधा-कृष्ण जी से जुड़ा हुआ है। यह रंगो का त्योहार है जिनके माध्यम से हर एक के जीवन में खुशियाँ आती हैं और उनका जीवन रंगों की खुशबू से, फूलों की खुशबू से महक जाता है। पर द्वापर युग से कलयुग तक आते-आते होली का त्योहार इतना बदल गया कि मैं कभी इतना उदास हो जाता हूँ कि सोचने लगता हूं कि तेरी तरह ही हर इन्सान यह धार्मिक त्योहार क्यों नहीं मनाता ? आज दौलत के पीछे भागता हुआ इन्सान नकली रंगों से, नकली मिठाईयों से दूसरों की ज़िन्दगी बर्बाद कर रहा है। खुशियों को गमों में बदल रहा है।

Advertisements

वह क्यों नहीं सोच पाता कि उसकी ज़िन्दगी बर्बाद हो गई, उसकी खुशियाँ गमों में बदल गई तो उसका क्या होगा। युवा वर्ग इस दिन सड़कों पर दौड़कर इन्सानियत को भूलकर दूसरों की सुन्दरता नष्ट करता हुआ, उन्हें उम्र भर के लिए अपाहिज बनाता हुआ, कईयों को मौत के मुँह में भेजता हुआ होली मनाता है। ये युवा वर्ग आजकल कैसे होली मनाने लगा ? उसे सोचना होगा। इन्सान को समझना होगा कि आज फिर से हमें राधा-कृष्ण जी की तरह, ब्रजवासियों की तरह पवित्र भावनाओं के साथ कुदरती रंगों के साथ, दूसरों की खुशियों का ध्यान रखते हुये एक- दूसरे को उपहार देते हुये एक ऐसी होली मनानी चाहिए ताकि यह होली का त्योहार आपके जीवन में हमेशा के लिए अमर हो जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here