Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित, मार्कटिंग संबंधी दी जानकारी

स्वयं सहायता समूह की बैठक आयोजित, मार्कटिंग संबंधी दी जानकारी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। स्वयं सहायता समूह की लुधियाना की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.एच.जी. रवि, जिला अध्यक्ष लुधियाना सीता राम की अध्यक्षता मे संघ कार्यलय में आयोजित हुई। जिसमें प्रान्त महामंत्री राजीव तथा प्रांत सह प्रमुख एस.एच.जी. पंजाब चेतन सूद विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान दिल्ली के लिए रवाना होने वाले 3 एस.एच.जी. के लिए सामूहिक साप्ताहिक बैठक की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया।

Advertisements

इस दौरान रवि ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सरकारी तंत्र के नीचे दबकर नहीं बल्कि उनके साथ मिलकर काम को आगे बढ़ाना है। इस दौरान उन्होंने लुधियाना ग्रुपों को ट्रेनिंग करवाने तथा मार्कटिंग बढ़ाने संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा चंडीगढ़ में ट्रेनिंग करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भावना गुप्ता, मुस्कान, प्रिया शर्मा, राजकुमारी, रेनू वर्मा, नरिंदर सिंह, ज्योति कुमारी, चमेली जहारा, गोबिंद चंदेल, विजय, बलवंत, मनु राम, दीपक कुमार, गुलाब सिंह नवीन गुप्ता भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here