Sunday, October 18, 2026
Home Latest पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान ड्रोन के जरिए भेजी...

पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की खेप की बरामद

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशों विरुद्ध युद्ध’ मुहिम के तहत गुरदासपुर पुलिस और बी.एस.एफ. को संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और बी.एस.एफ. के जवानों ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की बड़ी खेप बरामद करते हुए 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 66 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य, आई.पी.एस. ने बताया कि पंजाब सरकार की ‘नशों विरुद्ध युद्ध’ मुहिम के तहत और डी.जी.पी. गौरव यादव, आई.पी.एस. के निर्देशों के अनुसार गुरदासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर पुलिस ने बी.एस.एफ. के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दोरांगला क्षेत्र से सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई नशे और हथियारों की खेप बरामद करते हुए 2 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 66 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि थाना दोरांगला में इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नशा तस्करों के पिछले और आगामी लिंक की जानकारी जुटाई जा रही है। एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत गुरदासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और जिले में किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों और जनता के सहयोग से ‘नशों विरुद्ध युद्ध’ को हर हाल में जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। एस.एस.पी. गुरदासपुर ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पंजाब पुलिस और बी.एस.एफ. के जवानों को शाबाशी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here