Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur ‘आप’ के सताए पार्टी छोड़ पंजाब की भलाई के लिए कांग्रेस का...

‘आप’ के सताए पार्टी छोड़ पंजाब की भलाई के लिए कांग्रेस का थाम रहे हाथ: रैहल/कटोच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब एवं पंजाबियों के हितों की रक्षा करने में असफल रहने के कारण आप से जुड़े कई कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी छोड़ प्रदेश हित में कांग्रेस का हाथ थामने की शुरुआत हो चुकी है और जनता 2027 में आप को चलता करने का पूरा मूढ़ बना चुकी है। यह बात शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नवप्रीत रैहल व एससी डिपार्टमैंट के चेयरमैन गुरदीप कटोच ने आप छोड़ कांग्रेस में साथियों सहित शामिल हुए सुरजीत सिंह रिंकू का स्वागत करते हुए कही। इस दौरान रिंकू के साथ गगनदीप रहीमपुर, भूपिंदर सिंह, मनजीत सिंह आदि भी कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर श्री रैहल व कटोच ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आप ने जो वायदे जनता और पार्टी वालंटियरों से किए थे उन्हें पूरा करने में वह पूरी तरह से असफल रही है। इसके चलते आप वालंटियर भी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं एवं जनता के बीच उन्हें नामोशी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements

इसलिए वह पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए कांग्रेस को बेहतर रुप में देखकर उसके साथ जुड़ने हेतु आगे आ रहे हैं। क्योंकि, पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया था व फंड जारी किए गए थे, उन्हीं पर ही काम हुआ है, जबकि प्रदेश की आप सरकार ने होशयारपुर के साथ-साथ पूरे पंजाब में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सोढी राम, अभिषेक कौशल, मनिंदरपाल, दविंदर कुमार, जसविंदर कुमार, दिलबाग सिंह, कुलविंदर कटोच, बलविंदर सिंह, दलजीत कुमार, सुरेश खोसला सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here