Tuesday, October 20, 2026
Home Latest कोयला से भरा ट्रक कार पर पलटा, 6 की मौ-त

कोयला से भरा ट्रक कार पर पलटा, 6 की मौ-त

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान के बीकानेर में एक भारी भरकम ट्रक के चलती कार पर पटलने का मामला सामने आया है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में नोखा के पंचरिया चौक निवासी श्याम सुंदर नाई, कालूराम, द्वारका प्रसाद, पप्पू, मूलचंद और अशोक के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे और जब यह लोग बीकानेर के नज़दीक पलाना देशनोक स्थित एक पुल पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। ट्रक में कोयला भरा हुआ था। हादसे दौरान कार में सवार सभी लोग ट्रक के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements

घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन को बुलाया गया। जेसीबी से कोयले को हटाया गया और फिर क्रेन के जरिए ट्रक को हटाकर कार में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। दुख की बात यह है कि काफी मशक्कत के बाद भी किसी को बचाया नहीं जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here