Sunday, October 11, 2026
Home Chandigarh महिला कांग्रेस के विरोध पर ‘आप’ ने कहा-कांग्रेस को ड्रामेबाजी करने की...

महिला कांग्रेस के विरोध पर ‘आप’ ने कहा-कांग्रेस को ड्रामेबाजी करने की आदत पड़ गई है

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। महिला कांग्रेस के विरोध पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि कांग्रेस को ड्रामेबाजी करने की आदत पड़ गई है। कांग्रेस नेताओं के पास ड्रामेबाजी के अलावा और कोई काम नहीं है। ये लोग गलत प्रचार करके पंजाब के लोगों को गुमराह करते हैं। ‘आप’ पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को जो गारंटियां दी थी उससे ज्यादा काम किया है। हमनें नहीं कहा था कि हम थर्मल प्लांट खरीदेंगे लेकिन हमारी सरकार में गोइंदवाल साहिब का प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीद कर सरकारी बनाया। इसी तरह सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई और दर्जनों टोल प्लाजे बंद किए। महिलाओं को भी 1000 रुपए देने का वादा जरूर पूरा होगा। पंजाब की महिलाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर पूरा विश्वास है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नील गर्ग ने कहा कि इनकी सरकार ने घर-घर रोजगार देने की बात की थी लेकिन नहीं दिया। उन्होंने 4 हफ्तों में नशा खत्म करने की बात कही थी क्या हुआ उसका! जबकि उनके शासन में नशा और बढ़ गया। इसलिए कांग्रेस को ऐसी ड्रामेबाजी करने पर शर्म आनी चाहिए और अपनी तरफ झांकना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा ये सब सिर्फ सिर्फ मीडिया हाइप लेने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां उन्होंने अपने किए हुए वादे क्यों नहीं पूरे कर रहे हैं? हिमाचल में कांग्रेस ने फ्री बिजली का वादा करके दो महीने में खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब में नशे के विरुद्ध जो इतना बड़ा युद्ध छेड़ा हुआ है, इसके लिए पंजाब की महिलाएं मुख्यमंत्री भगवंत मान को दुआएं दे रही हैं कि उन्होंने हमारे बच्चों को बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज हो रहा है। हमने 3 साल में 50000 सरकारी नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवान हो या महिलाएं सभी आम आदमी पार्टी से खुश हैं। कांग्रेस सिर्फ लोगों को भ्रमजाल में फंसाने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here