
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बलूचिस्तान में हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे है। हजारों लोग सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे है। लेकिन दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना इस विद्रोह को दबाने के लिए क्रूरता पर उतर आई है। बलूचिस्तान की प्रमुख नेता महरंग बलूच समेत कई महिला नेताओं को पाकिस्तानी सेना ने अगवा कर लिया है। उनकी रिहाई की मांग को लेकर बलूचिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं।


इस बीच बलूच विद्रोहियों ने तुर्बत शहर पर कब्जा कर लिया है। बलूच विद्रोही खासतौर पर पंजाब के लोगों को निशाना बना रहे हैं। वहां के बारेच मार्केट इलाके में एक पुलिस वाहन को विस्फोट में उड़ा दिया गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान के लोग भारत से मदद की गुहार लगा रहे है। कई बलूच नेता लगातार भारत से समर्थन की अपील कर रहे है।












