Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh Farmers protest: किसान नेता डल्लेवाल ने 123 दिन बाद अनशन किया समाप्त

Farmers protest: किसान नेता डल्लेवाल ने 123 दिन बाद अनशन किया समाप्त

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जगजीत डल्लेवाल ने पानी ग्रहण कर लिया है। जानकारी मुताबिक यह जानकारी महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने अदालत में दी है। डल्लेवाल 26 नवंबर 2024 से अनशन पर थे, जिसके जरिए वह किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे थे। डल्लेवाल 123 दिन तक भूखहड़ताल पर रहे। उनकी प्रमुख मांगों में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, किसानों और कृषि मजदूरों के लिए पेंशन योजना, कृषि ऋण माफी, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की बहाली और 2020-21 किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा देना शामिल है।

Advertisements

डल्लेवाल के अनशन को लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर बातचीत हुई है, लेकिन अब उनके अनशन समाप्त करने की खबर से किसान आंदोलन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, डल्लेवाल के अनशन को लेकर अभी तक किसान नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here