Saturday, October 31, 2026
Home Latest दिल्ली में 7 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या

दिल्ली में 7 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में देर रात 7 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ स्वरूप नगर में किराये के मकान में रहती थी। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को बच्ची गली में खेल रही थी और अचानक गायब हो गई और उसके माता-पिता को लगा कि वो अपने दोस्तों के साथ घर गई है लेकिन जब देर शाम तक बच्ची घर वापस नहीं आई तो उन्होंने बच्ची की तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।

Advertisements

जिसके बाद बच्ची पुलिस को बेहोशी हालत में मिली तो पुलिस ने देखा कि बच्ची का गला कटा हुआ है और वो खून से लथपथ है। पुलिस ने उसे जलद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here