
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में स्वामी श्री श्री 1008 प्रकाशानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में आयोजित 48वें श्री राम नवमीं महोत्सव के तीसरे दिन की कथा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि 25 वर्ष तक मनुष्य को पढ़ाई करनी चाहिए, इसके बाद 50 साल तक की उम्र तक ग्रहस्त व संसारिक कार्यों को पूर्ण करना चाहिए तथा जैसे ही इक्यावन, वावन उम्र का पढ़ाव आए तो समझ जाना चाहिए कि अब ये वर्ष हमें वन में जाने का संकेत कर रहे हैं, यानि कि इनके पीछे वन लग गया जो वन जाने को कह रहा है। अर्थात सन्यासी जैसा जीवन जीकर प्रभु भक्ति में जीवन को लीन कर देना चाहिए और राम नाम सिमरन करते हुए अंत में प्रभु चरणों में विलीह होना है। लेकिन संसारिक मोह माया में फंसा व्यक्ति शास्त्रों का अनुसरन भूल जाता है। पुरातन समय में हर व्यक्ति इसका अनुसरन करते हुए हर कार्य प्रभु को अर्पित करता था। साध्वी किशोरीदासी ने बताया कि पूर्व जन्म के कर्मों का फल था कि राजा दशरथ भगवान के पिता बने और कौशल्या उनकी माता। किशोरी दासी जी ने भगवान राम के अवतरण और उनके भाईयों के जन्म की कथा बहुत ही मधुर स्वरों में सुनाई और उसके बाद अवध में उत्साह के माहौल को भजनों के माध्यम से वर्णित किया। इस मौके पर उन्होंने मैया कौशल्या जायो लाल बधाई बाजे अंगना में भजन से सभी को मंत्रमुग्ध किया।

उन्होंने बताया कि सुबह के समय प्रभु की स्तुति भय प्रकट कृपाला दीन दियाला कौशल्या हितकारी स्तुति करनी चाहिए और सायंकाल में भगवान की आरती उपरांत श्री राम चंद्र कृपालु भज मन स्तुति करनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने महामंत्र श्री रामा रामा राम सीता राम राम राम, भजन से उपस्थिति को राम नाम की महिमा समझाई। सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभाशीष देते हुए स्वामी श्री श्री 1008 प्रकाशानंद जी सरस्वती जी ने कहा कि हमें भगवान से कभी कुछ नहीं मांगना चाहिए। लेकिन भगवान बहुत कौतुकि हैं और वह भक्त से मंगवाते हैं। शास्त्रों में लिखा है कि भगवान से मांगना नहीं चाहिए। जब भी हम भगवान से मांगते हैं तो दुख ही मांगते हैं। भगवान कहीं आते जाते नहीं, क्योंकि वह सर्वव्यापक हैं और उन्हें हरेक की इच्छा का पता है। इसलिए भगवान की कथा सुनों, भजन करो, सतसंग करो, यह सब करने से भगवान की कृपा खुद ही प्राप्त होने लगेगी। आरती उपरांत श्रद्धालुओं ने प्रसाद रुपी भंडारा ग्राहण किया। इस मौके पर प्रधान हरीश सैनी, राज कुमार वर्मा, जतिंदर कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, ललित महाजन, तरसेम मोदगिल, विकास सिंगला, भारत भूषण वर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, अनिल तनेजा, गौरव रामपाल, सोमनाथ, रोहताश शर्मा, अरुण शर्मा, लक्ष्मी नारायण, पवन शर्मा, अमित गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।












