Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur पुलिस, नगर निगम, जंगलात व ड्रेनेज विभाग की उदासीनता के कारण शहर...

पुलिस, नगर निगम, जंगलात व ड्रेनेज विभाग की उदासीनता के कारण शहर में लगी चोरियों की भरमार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि पहाड़ी कटरा, चौ बंद पर स्थित फेस टू फेस पार्लर  पर पिछली आधी रात हुई चोरी की सीसीटीवी वीडियो सरकार के विभिन्न विभागों की निष्किर्यता की पोल खोलती नजर आ रही हैं। गत सायं जब तीक्षण सूद, यशपाल शर्मा तथा अश्वनी शर्मा छोटा के साथ फेस टू फेस पार्लर के मालिक लक्की के साथ उसकी दुकान पर चोरों द्वारा शटर तोड़ कर की गई चोरी के लिए उसका हालचाल पुछने गए  तो वहां पर एकत्रित लोगों ने बुरी तरह से सरकार को कोसा। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से स्पष्ट होता हैं कि चोर कूड़ा बीनने वाले रेहड़े के साथ चोरी की बारदातें करते हैं तथा आपने आप को कूड़ा बीनने वाले दिखा कर पुलिस से बचे रहते हैं। श्री सूद ने कहा मौके पर एकत्रित दुकानदारों ने बताया कि शहर का भंगी चो, ड्रेनज विभाग के अंतर्गत आता हैं चो के बीच तथा आस-पास अनजान लोग विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के साथ अवैध कब्जे कर रहे है परन्तु विभाग के उच्च अधिकारी, प्रशासन  तथा सरकार के लोग भी आँखे बंद किये बैठे हैं।

Advertisements

जंगलात विभाग लोगों की दुकानों तथा मकानों के आगे एक दम से कंडिली तारे लगा देता हैं, परन्तु चो के आसपास यह जंगलात भूमियां अवैध कब्जो के लिए खुली छोड़ी गई हैं। यह अवैध कब्जाधारी  नगर निगम की संपत्ति पर भी दुकाने खोल कर बैठे हैं, जिससे यातायात भी अवरुद्ध होता हैं। परन्तु निगम अधिकारी भी इन लोगों के साथ मिलीभगत के कारण इन्हे कुछ नहीं कहते। श्री सूद ने कहा पंजाब पुलिस तथा प्रशासन को कूड़ा बीनने वालों की गतिविधियों पर सूरज के छिपने से लेकर सूर्य उदय तक रोक लगानी चाहिए , इस से पुलिस का काम भी आसान हो जायेगा तथा उन की गतिविधियों पर नजर रहेगी । उपस्थित क्षेत्र वासियों ने बताया कि सभी विभागों को बार-बार कहने के बाबजूद भी उनके कान पर जूं नहीं रेंग रही। श्री सूद ने कहा कि जब तक पुलिस , नगर निगम ,जंगलात तथा ड्रेनेज विभाग मुस्तैदी से चो के बीच में तथा आस-पास अवैध कब्जो को नहीं रोकते तब  तक चोरियों पर लगाम नहीं लगेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here