Monday, October 12, 2026
Home Latest अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद तालाब में गिरी कार, पूरे...

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद तालाब में गिरी कार, पूरे परिवार की मौ-त

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के वजीरगंज में देर रात एक स्कॉर्पियो के डिवाइडर से टकराने के बाद तालाब में गिरने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान पति-पत्नी सहित 2 लड़को की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शशि कुमार उनकी पत्नी रिंकी देवी और दो बेटे सुमित और बालकृष्ण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार बिहार शरीफ से श्राद्ध कर्म में भाग लेकर अपने घर गया के खिजर सराय शाहबाजपुर गांव को लौट रहा था और इसी दौरान जब वह लोग गया के वजीरगंज गांव फोरलेन बाईपास के नज़दीक पहुंचे तो अचानक ड्राइवर को नींद आ गई और उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए तालाब में जा गिरी।

Advertisements

हादसे में कार में सवार पूरे परिवार की मौत हो गई। हादसे दौरान ड्राइवर का गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे घायल हालत में अस्पताल लिजाया गया जहां उसका इलाज़ चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here