Wednesday, October 21, 2026
Home International NightClub की गिरी छत, मशहूर हस्तियों सहित 79 लोगों की मौ-त, 160...

NightClub की गिरी छत, मशहूर हस्तियों सहित 79 लोगों की मौ-त, 160 घायल

सैंटो डोमिंगो (द स्टैलर न्यूज़)। डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो में भीषण हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जेट सेट नाइटक्लब की छत अचानक ढह गई, जिस कारण करीब 79 लोगों की मौत हो गई और करीब 160 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक मशहूर गायक, मोंटे क्रिस्टी स्टेट की गवर्नर और बार मेजर लीग बेसबॉल पिचर ऑक्टेवियो डोटेल भी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना में मेजर लीग बेसबॉल के पिचर ऑक्टेवियो डोटेल, मोंटे क्रिस्टी स्टेट की गवर्नर और 7 बार के मेजर लीग बेसबॉल ऑल-स्टार नेल्सन क्रूज की बहन नेल्सी क्रूज भी शामिल हैं। दिल तोड़ने वाली बात यह है कि नेल्सी क्रूज ने खुद पहले हादसे की जानकारी डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर को दी, फोन करके बताया कि वह मलबे में दबी हुई हैं। बाद में अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई।

Advertisements

इसी हादसे में प्रसिद्ध सिंगर रूबी पेरेज भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बारे में अधिक जानकारी देते हुए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने बताया कि हादसा नाइट क्लब की छत गिरने के कारण हुआ। हालांकि, छत गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन 50 साल पुराना नाइट क्लब होने के कारण इसके जर्जर होने और संभावित लापरवाही का अंदाजा लगाया जा रहा है। डोमिनिकन राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर के प्रवक्ता होमेरो फिगेरोआ ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here