Monday, October 19, 2026
Home Latest कपूरथला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.5 किलो हैरोइन सहित 3 नशा...

कपूरथला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.5 किलो हैरोइन सहित 3 नशा तस्कर काबू 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। थाना ढिलवां पुलिस ने हाइटेक नाके पर नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार है। जिनके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई है। जोकि अमृतसर से लाई जा रही थी और जालंधर में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने तीनों नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। एसपी (आई) प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि थाना ढिलवां एसएचओ मनजीत सिंह पुलिस टीम के साथ ढिलवां हाइटेक नाके पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी अमृतसर की तरफ से एक आल्टो कार नंबर पीबी 8 एफए-8035 आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। कार में 3 लोग सवार थे। 

Advertisements

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीप सिंह उर्फ दीप पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी दशहरा ग्राउंड डिवीजन नं.5 जालंधर, बलजिंदर सिंह उर्फ रिंकू पुत्र हरबंस सिंह निवासी बस्ती दानिशमंदा डिवीजन नं.5 जालंधर व सुखविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गणेश नगर बस्ती डिवीजन नं.5 जालंधर बताया। जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार से 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने यह हेरोइन की खेप जालंधर में किसी ग्राहक को सप्लाई करनी थी। मगर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी बलजिंदर सिंह पर पहले भी दो मामले एनडीपीएस के दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से और भी कई अहम खुलासे हो सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here