Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ज़िला स्तरीय तिमाही बैठक आयोजित

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ज़िला स्तरीय तिमाही बैठक आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल जी की अध्यक्षता में अथॉरिटी की जिला स्तरीय तिमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश दिलबाग सिंह जौहल जी ने आगामी नेशनल लोक अदालत (10 मई 2025) को सफल बनाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक प्री-लिटिगेटिव मामलों को अदालत में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा संभव है, जिससे जनता का समय और धन दोनों की बचत होती है। बैठक में नालसा द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना पर चर्चा की गई, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि पिछली तिमाही के दौरान 401 व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता व 196 व्यक्तियों को कानूनी परामर्श दिया गया। इसी तरह विक्टिम कंपंसेशन स्कीम के तहत 29 लाख रुपए के अवार्ड स्वीकृत किए गए।

Advertisements

उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 20,025 केस प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 17,294 मामलों का निपटारा मौके पर ही किया गया और 7.33 करोड़ रुपए के अवार्ड पास किए गए। दिलबाग सिंह जौहल ने जिले के विभिन्न गांवों में नालसा योजनाओं को लेकर सेमिनार आयोजित करने, जन-जागरूकता फैलाने, एवं स्थायी लोक अदालत व मध्यस्थता केंद्रों के लाभों से लोगों को अवगत कराने हेतु भी निर्देश दिए गए। इस बैठक में डिप्टी कमिश्नर, एडिशनल सेशन जज, एसएसपी, सीजेएम राजपाल रावल जिला अटॉर्नी, लोक संपर्क अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एवं अन्य नामांकित सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here