Wednesday, October 28, 2026
Home Crime टांडा बाईपास चौंक में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में सटियाना निवासी...

टांडा बाईपास चौंक में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में सटियाना निवासी बख्शीश की मौ-त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर टांडा बाईपास चौंक में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार बख्शीश सिंह (55) पुत्र गुलजारी लाल निवासी सटियाना, लाचोवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि उनके पिता होशियारपुर की ओर जा रहे थे तथा चौंक पर एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements

इस संबंधी ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह टांडा की ओर से आ रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल उनके ट्रक से टकरा गया, जिस पर उन्होंने ट्रक रोका। लेकिन मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे आ चुका था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरु कर दी गई है और जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here