Monday, November 2, 2026
Home Latest सीआईएसएफ के डीजी ने श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेका

सीआईएसएफ के डीजी ने श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेका

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। सीआईएसएफ के डीजी राजविंदर सिंह भट्टी ने श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में माथा टेका। उन्होंने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए और मुख्य भवन में सुशोभित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में ठाकुर जी के सम्मुख नतमस्तक हुए। इस अवसर पर श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने उन्हें श्री दुर्ग्याणा तीर्थ का माडल व सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisements

डीजी ने कहा कि प्रभु के घर आकर उन्हें आध्यात्मिकता की अनुभूति हुई है। इस मौके पर श्री बड़ा हनुमान मंदिर कमेटी के चेयरमैन डा. राकेश शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here