Thursday, October 29, 2026
Home Latest पुलिस ने  ‘कासो’ अभियान के तहत 9 गिरफ्तारियां, 8 एफआईआर व महत्वपूर्ण...

पुलिस ने  ‘कासो’ अभियान के तहत 9 गिरफ्तारियां, 8 एफआईआर व महत्वपूर्ण बरामदगी की

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जिला पुलिस जालंधर द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देश और पुलिस कप्तान (इनवेस्टिगेशन) सरबजीत राय के नेतृत्व में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने ‘कासो’ (CASO) अभियान के तहत विभिन्न पुलिस स्टेशनों में नशा विरोधी अभियान चलाया। जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा कल शाम 4 बजे से 8 बजे तक विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो ) चलाया गया।

Advertisements

एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि जिले के कई नशा प्रभावित क्षेत्रों को कवर किया गया है। यह अभियान एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं के तहत नशा तस्करी के खिलाफ चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल 8 एफआईआर दर्ज की गई और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 50,500 मिलीलीटर अवैध शराब, 335 नशीली गोलियां, सिल्वर पेपर, लाइटर, एक मोटरसाइकिल और एक भगोड़ा अपराधी को जब्त किया। उन्होंने कहा कि (CASO) कासो अभियान नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने, नशा तस्करी पर नकेल कसने और नशा मुक्त समाज की स्थापना की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है। जालंधर ग्रामीण पुलिस भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here