Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur भवन के लिए जमीन दान देने वाले सूद परिवार ने कमरे के...

भवन के लिए जमीन दान देने वाले सूद परिवार ने कमरे के लिए भेंट किया 2.5 लाख का चैक

 होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सूद सभा की एक बैठक प्रधान एडवोकेट अरविंद सूद की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान नरेश सूद सुपुत्र बंता राम सूद, जिन्होंने सूद भवन के लिए जमीन दान दी थी ने अपनी स्वर्गीय बहन जीवन सूद की याद में सूद भवन में एक कमरे का निर्माण करवाने के लिए ढाई लाख रुपए का चैक सभा के प्रधान एडवोकेट अरविंद सूद को भेंट किया। नरेश सूद सभा की महिला विंग की प्रधान नीरजा सूद के भाई हैं।

Advertisements

नरेश सूद का आभार व्यक्त करते हुए सभा के प्रधान एडवोकेट अरविंद सूद ने कहा कि नरेश सूद ने विश्वास दिलाया है कि कमरे के निर्माण के लिए जितनी भी राशि खर्च होगी उस पूरी राशि को वह अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि सूद बिरादरी का शानदार इतिहास रहा है। आज बिरादरी के बहुत से व्यक्ति उच्च पदों पर आसीन होकर समाज की सेवा कर रहे हैं। सूद  सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा एडवाइजर अविनाश सूद कई स्कूलों में जाकर बच्चों को निशुल्क वर्दियां प्रधान कर चुके हैं तथा यह कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सभा के सदस्यों को सभा की बेहतरी के लिए अपने सुझाव सभा की बैठकों में जरूर देने चाहिए। उन्होंने बताया कि सभा के बड़े हॉल में और भी ए.सी. लगाए जा रहे हैं।

श्री सूद ने बताया कि बैठक के दौरान अलग-अलग विषयों पर सार्थक विचार विमर्श किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा एडवाइजर अविनाश सूद, चेतन सूद,अनिल सूद, संजय सूद, अनिल सूद बॉबी, डॉ संदीप सूद, राजीव सूद, प्रोफेसर शाम सुंदर सूद, विपन सूद,लेक्चरर संदीप सूद,महिला विंग की अध्यक्षा नीरजा सूद, बिंदु सूद आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here