Sunday, October 18, 2026
Home Latest अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 6 की मौत, 2 घायल

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 6 की मौत, 2 घायल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शादी समारोह में शामिल होने जा रही तेज़ रफतार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 6 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग गाड़ी में सवार होकर नारायणपुर चरगाह से देवगांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे और जब वह लोग थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो उनकी कार की रफतार तेज़ होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और कार में सवार लोग फस गए।

Advertisements

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर की मदद से कार काटकर लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर घायलों को ईलाज़ के लिए अस्पताल दाखिल करवा दिया है और उनकी पहचान की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here