Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur 10 मई को सैनी भवन में मनाया जाएगा शहीद चौधरी बलबीर सिंह का...

10 मई को सैनी भवन में मनाया जाएगा शहीद चौधरी बलबीर सिंह का बलिदान दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सैनी जाग्रिती मंच पंजाब की बैठक कुलवंत सिंह सैनी के नेतृत्व में हुई। जानकारी देते हुए कुलवंत सैनी ने बताया कि 10 मई को सुबह 10 बजे अमर शहीद चौधरी बलबीर सिंह जी का 40वां बलिदान दिवस सैनी भवन नजदीक गंजा स्कूल में मनाया जाएगा। उन्होंनें बताया कि चौधरी बलबीर सिंह देश के महान सपूत और पंजाब के शेर के रूप में जाना जाता था। वह अपने समुदाय के गरीबों के मसीहा बनकर हर गरीब व्यक्ति को गले लगाया तथा उनके सुख-दुख में भागीदार बने।

Advertisements

उन्होंनें कहा कि किसी में इतनी ताकत नहीं थी कि कोई उनके सीने में गोली मार सके। उन्होंनें कहा कि जिस कायर आदमी ने उनका पीछा किया और उन्हें मार डाला, जिससे इस देश के सभी लोगों के दिलों में आग लग गई और सभी ने उनकी मौत पर आंसू बहाए। इस बैठक में संदीप सैनी, प्रेम सैनी, हरिंदर सैनी बिट्टू, कृपाल सिंह पाली सैनी, प्रभजोत सिंह सैनी, भूपिंदर सिंह सैनी, एस.के. सैनी, चमन लाल सैनी, हरी राम सैनी आदि उपस्थित रहे और चौधरी साहिब के बलिदास दिवस को बड़े स्तर पर मनाने का संकल्प लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here