
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए है। भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी वस्तुओं के आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय नौसेना ने आज एक आदेश जारी करके अपना समुद्री क्षेत्र पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया है।


आदेशों के अनुसार, कोई भी जहाज जिस पर पाकिस्तान का झंडा लगा है, वह भारत में बनी किसी भी बंदरगाह पर नहीं आ सकेगा। कोई भी जहाज जिस पर भारत का झंडा लगा हो, पाकिस्तान में बनी किसी भी बंदरगाह पर नहीं जाएगा। भारत सरकार के नौवहन महानिदेशालय ने आदेश जारी किए हैं और नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।












