Monday, October 5, 2026
Home Education सरकारी स्मार्ट स्कूल फतेहगढ़ में बीमारियों के प्रति जागरुक करने हेतु सेमीनार...

सरकारी स्मार्ट स्कूल फतेहगढ़ में बीमारियों के प्रति जागरुक करने हेतु सेमीनार आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, फतेहगढ़ में सिविल अस्पताल से डॉ विवेक कुमार, डॉ मनदीप और सहयोगी सुनीता ने डी-ऑडिक्शन और मानसिक स्वास्थ्य व डेंगू तथा मलेरिया जागरूकता पर फतेहगढ़ स्कूल के बच्चों को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि हमें मोबाइल फ़ोन का प्रयोग बहुत कम करना चाहिए अगर मोबाइल का प्रयोग अधिक करेंगे तो हमारे दिमाग़ पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है | हमारी नज़र कमज़ोर होंगी और हमारे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा और हमारा समय भी बर्वाद होगा | स्कूल से मिला काम भी हम समय पर नहीं कर पाएंगे |

Advertisements

इस अवसर पर डॉ विवेक कुमार ने डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बिमारियों के बारे बताते हुए कहा कि हमें अपने घरों और स्कूल में सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए |घरों में और स्कूलों में कुलरों या टायरों आदि में अधिक दिनों तक पानी जमा नहीं होना चाहिए क्यूंकि साफ पानी में ही डेंगू मच्छर पैदा होता है,घरों में पानी वाले पौधों में हर हफ्ते बाद पानी बदलना चाहिए | अगर किसी बच्चे को बुखार, पीठ दर्द या सिर में भारीपन लगे तो तुरंत अपने टीचर्स या घर वालों को बताये ताकि आपको सही समय पर सही इलाज़ मिल सके |

इस अवसर पर स्कूल के मुख्याअध्यापक मनोज कुमार ( केंनेडी ) ने आई हुई टीम का इस उपयोगी जानकारी देने के लिए  उनका धन्यवाद भी किया | इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकगण जिसमें सविता भाटिया, पूजा रानी, मैडम गुरप्रीत कौर आदि उपस्थिति थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here