Monday, October 19, 2026
Home Latest चावल व्यापारी के घर पर की फायरिंग, मामला दर्ज  

चावल व्यापारी के घर पर की फायरिंग, मामला दर्ज  

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़)। कपूरथला के मोहल्ला परमजीत गंज में एक चावल व्यापारी के घर पर देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि चावल व्यापारी के घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा 5 राउंड फायर किए गए है। इस दौरान एक गोली व्यापारी के घर के मुख्य द्वार पर लग गई।

Advertisements

घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। बता दे कि जांच दौरान पुलिस को एक चला हुआ कारतूस बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि फायरिंग पुरानी रंजिश के चलते की गई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here