Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur एनडीआरएफ की ओर से नसराला बाटलिंग प्लांट में करवाया गया मॉक अभ्यास

एनडीआरएफ की ओर से नसराला बाटलिंग प्लांट में करवाया गया मॉक अभ्यास

होशियारपुर (द स्टैलर न्यू़ज़)। नैशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एन.डी.आर.एफ) की ओर से आज नसराला बाटलिंग प्लांट में जिला प्रशासन के सहयोग से मॉक अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर एनडीआरएफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सहित सभी सहयोगी विभागों की टीमें तैनात थी। इस दौरान बाटलिंग प्लांट में गैस रिसाव संबंधी मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट पंकज शर्मा व इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि मॉक अभ्यास से पहले विभागों के साथ ओरिएंटेशन व कोआर्डिनेशन-कम- टेबल टाप एक्सरसाइज कर ली गई थी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सीआरबीएन (रासायनिक, रेडियोलॉजिकल, जैविक, एवं परमाणु) मॉक अभ्यास, विशेष रूप से औद्योगिक सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य में जागरूकता और समन्वय को बढ़ावा देने हेतु आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी और औद्योगिक विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए उनकी तत्परता को बढ़ावा देना तथा जनता को संभावित खतरों से अवगत कराना था। उन्होंने मॉक अभ्यास के लिए जिला प्रशासन व नसराला बाटलिंग प्लांट का आभार जताया। इस मौके पर चीफ वार्डन लोकेश पुरी, सुनील कपूर, डिप्टी डीईओ धीरज वशिष्ठ, चंद्र प्रकाश सैनी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here