Monday, October 19, 2026
Home Jammu & Kashmir पुलवामा में विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ...

पुलवामा में विस्फोट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन क्षतिग्रस्त

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में सीआरपीएफ का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। देर रात यह हमला तब किया गया जब बुलेट प्रूफ वाहन बटालियन के गेट के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ा था। हमले की जांच कार्रवाई जारी है।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लारियार जम्मू कश्मीर पुलिस स्टेशन त्राल, जिला-पुलवामा में तैनात सीआरपीएफ 180 बटालियन की एफ कंपनी के गेट पर एक अज्ञात शरारती व्यक्ति ( यूआईएक्स व्यक्ति ) जो आतंकी भी हो सकता है द्वारा एक दाना फेंका गया। हमारे संज्ञान में आया है कि यह बारूद नुमा दाना ( हैंड ग्रेनेड) गेट के पास खड़े बीपी वाहन पर फेंका गया था, और इसके विस्फोट के कारण वाहन का टायर और शीशा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जानी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here