
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाना के आसपास के इलाके में कल शाम आए तेज तूफान के कारण जहां कई पेड़ गिर गए और कई तरह का नुकसान हुआ, वहीं खबर है कि इस तूफान के कारण बिजली के खंभा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाना सीकरी रोड पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक शख्स अपनी एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था।

बिजली का खंभा उसके ऊपर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ राजा उम्र 33 वर्ष पुत्र राम लाल निवासी गांव कोठे खोजीया के रूप में हुई है। इस संबंध में जब बिजली विभाग के एसडीओ सतनाम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह बाहर हैं। हादसे के कारणों के बारे में मौके पर मौजूद ड्यूटी अधिकारी ही बता सकते हैं।











