
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जो बयान दिया वह उनके लिए शर्मनाक है जांगड़ा अपने परिवार को लेकर कुछ दिन कश्मीर रहें। पहलगाम की पीड़ित महिलाओं के बारे में कहे गये सांसद के इस कुत्सित बयान के लिए उन्हें देश कभी माफ नहीं करेगा। जांगड़ा यह बताएं कि क्या आप और आपका परिवार उस समय पहलगाम में आतंकियों के बीच होता तो क्या आपके परिवार की महिलाएं उनसे लड़ जातीं।

अभी भी जांगड़ा चाहे तो सपरिवार कश्मीर जाएं और खुद व अपने परिवार की महिलाओं के साथ आतंकियों से लोहा लें। यदि उनमें हिम्मत है तो उन परिवारों की महिलाओं के साथ आंख मिलाकर बात करें। उन्होंने देश न केवल पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की पत्नियों का अपमान किया है, अपितु उन वीरांगनाओं का भी जिन्होंने पाकिस्तान में घुसकर उसे सबक सिखाया। जांगड़ा को याद रखना होगा कि आपरेशन सिंदूर में हमारे देश की वीरांगनाओं ने ही पाकिस्तान में घुसकर उसे मुंहतोड़ उत्तर दिया था। जांगड़ा को महिलाओं के प्रति अपनी दकियानूसी सोच बदलनी होगी।












