Tuesday, October 6, 2026
Home Crime 25 मई से लापता नैनवा के युवक भूपिंदर का क्षत-विक्षत शव मिलने...

25 मई से लापता नैनवा के युवक भूपिंदर का क्षत-विक्षत शव मिलने से गांव में शोक व गुस्से की लहर

होशियारपुर/गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़), बिट्टू चौहान। बीत इलाके के गांव नैनवा निवासी 20 साल का भूपिंदर सिंह पुत्र जगजीवन राम 25 मई को रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया था। उसका मोटरसाइकिल, पर्स, आधार कार्ड आदि नंगर के नजदीक बंदलैहड़ी से मिला था। जिसकी जानकारी नंगल पुलिस ने लड़के के परिवार को दी थी। भूपिंदर की पिछले एक सप्ताह से तलाश की जा रही थी, परन्तु उसका कुछ पता नहीं लग रहा था।

Advertisements

लेकिन आज उसका शव नूरपुर बेदी से बुंगा साहिब मार्ग पर दरिया के किनारे से मिलने से परिवार एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शव को देखकर शंका पैदा हो रही है कि उसकी किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। शव का काफी हिस्सा खत्म हो चुका है तथा जो हिस्सा मिला है उसमें सिर व कुछ अन्य अंग ही शामिल हैं। गांव नैनवा से बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ थाना गढ़शंकर पहुंचे तथा मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इस घटना के बाद से गांव में जहां शोक की लहर है वहीं उन्होंने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here