
जयपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जयपुर में 2 दोस्तों ने एक विवाहिता के साथ गैंगरेप किया। प्राप्त जानकारी मुताबक उन्होंनें नोट्स देने के बहाने धोखे से बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर विवाहिता को पिला दिया। जिसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दरिंदगी की। पीड़ित विवाहिता ने इस सबंधी पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एसीपी सुरेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि मुरलीपुरा की रहने वाली 25 साल की विवाहिता ने शिकायत में बताया कि उसकी प्रतियोगी परीक्षा के तैयारी के दौरान दो युवकों से जान-पहचान हुई थी।

उसने बताया कि उन्होंनें जरूरी नोट्स देने के बहाने बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया। उसने शिकायत में बताया कि होश में आने के बाद आरोपियों ने किसी को भी इस बात का बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।












